Advertisement

एसआरसी में आरकेएमयू द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (आरकेएमयू) प्रतिनिधियों द्वारा बोकारो जिला के हद में स्टॉफ रिक्रेशन क्लब (एसआरसी) में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूनियन के कथारा क्षेत्र द्वारा आयोजित समारोह में क्षेत्र के जारंगडीह कोलियरी परियोजना, कथारा कोलियरी, कथारा वाशरी, महाप्रबंधक कार्यालय, स्वांग वाशरी, स्वांग – गोविंदपूर फेज दो परियोजना के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी शामिल रहे।

बताया जाता है कि होली मिलन समारोह में आपसी भाईचारा, सदभाव, ख़ुशी, एकजुटता के महापर्व होली को लेकर एक दूसरे को अबीर व ग़ुलाल लगाकर शुभेच्छा दिया गया। यहां आयोजको द्वारा लजीज पकवान और मिठाई की भी व्यवस्था की गयी थी। जिसका सभी ने लुफ्त उठाया। वही एकसूत्र और एकरूपता के साथ संगठन को सबलता प्रदान करने का संकल्प लिया गया।

होली मिलन समारोह में यूनियन के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, प्रेमजीत प्रसाद, क्षेत्रीय सहायक सचिव खगेश्वर रजक, सतीश वर्णवाल, मो. मिनाजुल आबेदिन, सुधीर सिंह, संगठन सचिव विकास कुमार सिंह, महाप्रबंधक कार्यालय शाखा अध्यक्ष संतन कुमार, गणेश राम, ललन राम, रामराज चौहान, देवकांत पटेल, नचिकेता, अरविंद कुमार, अखिलेश राम, दिलीप कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। समारोह के बाद सभी उपस्थित जन यूनियन के क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह के कथारा चार नंबर स्थित आवास पहुंचकर उनका कुशल क्षेम जाना तथा संयुक्त रूप से उन्हें होली की शुभकामनायें दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *