Advertisement

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की ओर से 23 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल के गोबिन्दपुर सी पंचायत भवन में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता बेरमो प्रखंड उप प्रमुख विनोद कुमार साहू एवं संचालन बोकारो जिलाध्यक्ष जोधन नायक ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के प्रदेश मंत्री रमेश प्रसाद नायक, प्रदेश कार्य समिति समिति सदस्य एवं जिला संरक्षक भुवनेश्वर साहु, जिला उपाध्यक्ष राजेश साहू, बेरमो प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष ठाकुरदास नायक, आदि।

जिला के पूर्व अध्यक्ष अनिल गुप्ता, पप्पु साव, विनोद कुमार साव, दिनेश्वर नायक, अशोक कुमार साव, अजय, सुदामा साव, जानकी साव, बाल गोविंद नायक, दीपक कुमार नायक, वीरेंद्र प्रसाद साव, गुड्डू साव, भुपेन कुमार भारत, सरयू रजक, मोहन साव, विष्णु साव आदि ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर यहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। समारोह में धन्यवाद ज्ञापन विनोद कुमार साव ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *