Advertisement

बोकारो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से 22 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में चेंबर के सभी सदस्य, व्यापारी, बोकारो के भाजपा विधायक बिरंची नारायण समेत कई गणमान्य शामिल थे।

होली मिलन समारोह के दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली मिलन कार्यक्रम के इस अवसर पर कलाकारों द्वारा होली गीत भी गये गए। जिसमें व्यवसायी अपने को रोक नहीं पाए और सभी होली के गानों में झूमते नजर आये।

चेंबर के पदाधिकारी और पूर्व विधायक ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पर्व भाईचारे का पर्व है। सभी को मिलजुल कर इस पर्व को मानना चाहिए, ताकि हमारा समाज व् देश मजबूत हो और व्यवसायी भी अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाते रहे।

इस अवसर पर चेंबर के बोकारो जिलाध्यक्ष संजय वैद्य सहित नरेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर उनेश, संतोष श्रीवास्तव सहित दर्जनों व्यवसायी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *