Advertisement

एंटी करप्शन फाउंडेशन द्वारा झोपड़ी कॉलोनी में होली मिलन समारोह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड (झारखंड), अखिल भारतीय किन्नर एवं महिला उत्थान समिति द्वारा 24 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन कार्यक्रम बोकारो जिला के हद में झोपड़ी कॉलोनी रितुडीह में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड झारखंड की इंचार्ज सह सह अखिल भारतीय किन्नर एवं महिला उत्थान समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमारी किन्नर की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष पी एन तिवारी उपस्थित थे।

प्रदेश अध्यक्ष तिवारी ने सभी से विनम्र आग्रह करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर असमाजिक तत्वों द्वारा फैलाए गए किसी भी खबर को नजर अंदाज नहीं करते हुए तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दें। उन्होंने कहा कि होली के दौरान अपने पास पड़ोस में विधि व्यवस्था खराब करने वाले शराबियों एवं हुडदंगियों पर विशेष नजर रखें। उन्होंने किसी भी तरह का गलत अफवाह से बचने की सलाह देते हुए शांतिपूर्वक भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाने की अपील करते हुए सभी को होलीवकी शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर राजकुमारी किन्नर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झोपड़ी कॉलोनी रितुडीह में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, यह हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि होली त्योहार आपसी भाईचारा का संदेश देता है, जिसमें हर वर्ग और हर समाज के अमन पसंद मिलकर खुशी मनाते हैं।

होलिका की पवित्र अग्नि में निराशा, हताशा और आलस्य का दहन कर सभी के जीवन में खुशी, स्वास्थ्य और शांति आए यही हम कामना करते हैं। अन्याय व अधर्म पर भक्ति व सत्य की जीत का संदेश देने वाले इस पावन पर्व पर हम सभी को बधाई देते हैं।

मौके पर राजन व्यास और गोविंद शुक्ला के साथ विजय यादव, चंदन अलबेला, रोशन राय, आरती, सपना, मीरा, ललिता, सोनम, शकिला, मुन्नी, ममता किन्नर, रीना सिंह चौहान, प्रयास टीआई की तरफ से कुश कुमार यादव, पिंकी देवी, शिवानी, राजेश्वर राम, संतोष कुमार, कृष्णा कुमार मंडल, विश्वनाथ आदि पदाधिकारी व् अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *