Advertisement

टाटानगर केंद्रीयकृत कर्षण कारखाना कर्मचारियों द्वारा होली मिलन समारोह

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। टाटानगर केंद्रीय कृत कर्षण मरम्मत कारखाना के कर्मचारियों द्वारा 3 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह व्हिल शॉप विभाग के समक्ष की गई।

होली मिलन कार्यक्रम की शुरुआत सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर ने मुख्य अतिथि सीटीआरसी के मंडल विद्युत अभियंता प्रेम चन्द्र शर्मा को भगवा वस्त्र से सुशोभित किया वही मुख्य अतिथि ने इस्पेक्टर संतोष कुमार को बिरंगी टोपी से सम्मानित करते हुए मिलन समारोह संचालन आरम्भ की गई।
इस अवसर पर व्हिल शॉप के वरिष्ठ अनुभग अभियंता निलेश कुमार ने प्रेम चन्द्र शर्मा को पगड़ी पहनकर सम्मानित किया। सहायक मंडल विधुत अभियंता को वरिष्ट अनुभाग अभियंता सामान्य ने टोपी पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर प्रेमचंद शर्मा ने उपस्थित सभी वरिष्ठ अनुभग अभियंता गण को रंगोली टोपी पहनकर सम्मानित किया।

मंच का संचालन करते हुए सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि इस वर्ष की होली खास है। विशेष उल्लास है। क्योंकि उत्पादन में रेकॉड वृद्धि की गई, अधिकारी पदोन्नत हुए, कर्मचारियो ने भारत सरकार गृहमंत्रालय पदक, अति विशिष्ट रेल सेवा सम्मान से राष्ट्रपति पदक लेकर सीटीआरसी को गौरवमय किया है। इसपेक्टर ने स्व-रचित व्यंग रचना व्हिल शॉप में का… बा से कर्मचारियो को मनोरंजीत किया। मुख्य अतिथि शर्मा ने कर्मचारियो की एक साथ मिलकर प्रेम, प्यार समाजिक समरसता के साथ होली मिलन का आयोजन की प्रशंसा की और सभी कर्मचारियो को अबीर लगाकर शुभकामना दिया। धन्यबाद ज्ञापन सहायक मंडल विधुत अभियंता एके नन्दी ने किया।

होली मिलन समारोह कार्यक्रम में केन्द्रीयकृत कषर्ण मरम्मत कारखाना के मंडल विधुत अभियंता प्रेम चन्द्र शर्मा, ए के नन्दी सहायक मंडल अभियंता, सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार, बरिष्ट अनुभाग अभियंता व्हिल शाँप निलेश कुमार, जगजीत कुमार, राजीव नयन, इन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, आर के सिह के साथ बरिष्ट कुशल कारिगर डीपी तिवारी रविन्द्रलाल, जयानन्द, बिक्रम बारी, शिवपूजन सिंह, वरुण कुमार, सीमा सतपति, राखी प्रधान, श्रवणी नोमशी, अंकिता घोष, सुरज पात्रो, जितेन्द्र कुमार, गौतम कुमार, राजीव कुमार, डी दास, वाई कुमार, गणेश नायक, मधु सुदन, तंत् बाई, इच्छा गुट, शंकर कुमार प्रसाद व् अन्य कर्मचारीगण उपस्थित होकर एक दुसरे को अबीर लगाकर शुभकामना दिया। यहां लड्डू और कोल्ड ड्रीक की व्यवस्था की गई थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *