Advertisement

चित्रगुप्त महापरिवार का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो के सुभाष नगर स्थित सामुदायिक भवन मे होली समारोह मनाया गया।
चित्रगुप्त महापरिवार कारगली की ओर से जिलाध्यक्ष जय प्रकाश सिंहा के नेतृत्व में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ 5 मार्च को मनाया गया।

रांची से आए मुख्य अतिथि के रूप में संयोजक जयशंकर जयपुरियार और महासचिव भैया प्रीतम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी होली के रंग में समाज डूबे हुए थे।

इस रंगारंग कार्यक्रम में जिले के कोने कोने से आए चित्रगुप्त समाज के गणमान्य जनों का जुटान हुआ था। कार्यक्रम में ताज म्यूजिकल ग्रूप द्वारा सुमंत अलबेला व अमर ठाकुर ने फगुआ पर एक से बढ़कर एक गीत गाये और श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिए। समाज के सभी जनों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की।

मौके पर जयशंकर, जय प्रकाश सिंहा और ङीपी लाल ने संदेश दिए कि होली ही एक ऐसा पर्व है जहाँ गोलबंद होकर समाज के तमाम जनों का जुटान होता है। सभी एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर भाई चारा का संदेश देते हैं। इस पर्व में कोई भेद भाव नही होता है।

उन्होंने समाज को एक होने का संदेश दिया। आयोजक कमेटी के रतन लाल, संजय सिंहा, विवेक कुमार और जितेंद्र सिंहा ने कहा कि होली मिलन एक ऐसा पर्व है जहां सभी भेदभाव भूलकर आपस में खुलकर मिलते हैं और अपनी पुरानी गिला शिकवा को आज के ही दिन खत्म कर एक नई जीवन की शुरुआत करते है। आयोजक मंडली द्वारा समाज के सम्मानित बुद्धिजीवियों को अंग वस्त्र एवं टोपी पहना कर सम्मानित किया गया।

यहां बारी- कोऑपरेटिव, चीरा चास, चास नगर, तेनुघाट, दुग्दा, चन्द्रपुरा, बोकारो थर्मल, गोमियां, कथारा, स्वांग, फुसरो, करगली समिति के गणमान्य उपस्थित हुए।

मौके पर रवि रंजन सिंहा, अशोक कुमार, विटटू सिंहा, रंजीत सिंहा, राजेश कुमार सिंहा, मयंक राज अरविंद सिंहा समेत समाज के सैकड़ों गणमान्य और अतिथिगण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *