Advertisement

सोनपुर में होली मिलन समारोह सह होली गायन का आयोजन

सोनपुर में रंग खेले महादेव से गूंजा संपूर्ण सोनपुर का इलाका

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडल मुख्यालय में 2 मार्च को होलिका दहन एवं होली के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी विश्वनाथ सिंह सदन में होली मिलन समारोह सह होली गायन का आयोजन किया गया। यहां जमकर होली गायन की धूम मची रही। जिससे संपूर्ण सोनपुर का इलाका होलियाना हो गया।

जानकारी के अनुसार विश्वनाथ सिंह सदन में होली मिलन समारोह के अवसर पर पत्रकारों एवं बुद्धिजीवियों ने वाद्य यंत्रों के साथ होली गायन कर दर्शकों को झूमा दिया। ढोल की थाप और झाल – करताल की झंकार के साथ होली गायिकी का गजब अंदाज रहा। दो – दो पंक्तियों की होली गायन से फगुआ की मस्ती का जमकर दर्शकों ने लुत्फ उठाया।

होली गायन कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार सह अधिवक्ता विश्वनाथ सिंह, वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर संग्राम सिंह, हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सदस्य कृष्णा प्रसाद, पत्रकार मनीष कुमार, पत्रकार विपिन कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार संजीत कुमार, सतीश, वैभव सिंह, सरपंच भरत सिंह, सरोज गुप्ता, छायाकार दामोदर, पत्रकार एसपी सिंह, अखिलेश कुमार, राहुल सिंह, यशवंत कुमार, पत्रकार गौतम कुमार, समाज सेवी लालबाबू पटेल एवं सोनपुर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू आदि की सहभागिता बढ़ -चढ़ कर रही।
होली गीतों में रामजी के पगिया रंगा दहु हो, होली खेले राम जनकपुर जइहें। बंगला पर उड़ेला अबीर हो, हंसत जनकपुर के लोग हो, लड़का राम धनुष कैसे तोड़िहे आदि से पूरा वातावरण मस्ती में मसमस्त हो गया।

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक होलिका दहन-वैभव

इस अवसर पर वैभव सिंह ने होली मिलन समारोह में शामिल तमाम पत्रकारों व बुद्धिजीवियों को पुष्प होली एवं रंगों की होली पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि होली मिल्लत का पर्व है। सभी एक दूसरे से गले मिले और एक दूसरे को होली की बधाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *