Advertisement

दस्तावेज नवीश संघ द्वारा तेनुघाट में होली मिलन व् गायन समारोह

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अवर निबंधक कार्यालय परिसर तेनुघाट में 2 मार्च को होली मिलन एवं गायन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित होकर होली गायन का आनंद लिया।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट के पंजीकरण कार्यालय के समीप दस्तावेज नवीश संघ द्वारा अवर निबंधक पदाधिकारी रितु रंजन कुमार की उपस्थिति में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी उपस्थित जन ढोल, नगाड़ा, मंजीरा व् झाल के साथ होली के गीतों पर थिरकते नजर आए। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की बधाई दी।

इस अवसर पर निबंधक रितु रंजन कुमार ने कहा कि होली आपसी भाईचारा का त्योहार है। इसे एक दूसरे से प्यार मोहब्बत के साथ मनाना चाहिए। इस दौरान बीरेंद्र कुमार सिन्हा, शकूर अंसारी, राजेश कुमार सिन्हा, पंकज पाठक, प्रदीप कुमार, उज्जवल कुमार सिन्हा, महेश ठाकुर, योगेश नंदन प्रसाद, रणधीर कुमार सिन्हा, जब्बार अंसारी, पंकज कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित कई दस्तावेज नवीश उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *