Advertisement

बोकारो के सेक्टर बारह में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् का होली मिलन व् गोष्ठी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर बारह ए में बीते 26 फरवरी की संध्या होली मिलन सह काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन अखिल भारतीय साहित्य परिषद् द्वारा आयोजित किया गया था।

जानकारी के अनुसार संघ के सेक्टर 2/ए स्थित कार्यालय में होली मिलन सह भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन प्रो. परमेश्वर लाल वर्णवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर माँ भारती के चरणों में पुष्प अर्पित कर सभी साहित्यकार आपस में अबीर लगा कर एक दुसरे का अभिवादन किया।

काव्य गोष्ठी की शुरुआत ब्रह्मानंद के मंगलाचरण एवं फगुआ गीत से किया गया। डॉ परमेश्वर भारती की लाल वर्ण भाल है, दयानंद सिंह की बल बैंभव के पाप पुंज पर, डॉ रेणुका सिंन्हा की होली का सर्वे काफी प्रसंसनीय रहा। डॉ आशु पुष्प की होली के शानदार दोहे दूनिया के बाजार में एकाकी सभी आज, सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गये। कस्तुरी सिंन्हा ने अभी हम हैं चुप, अभी तुम चुप हो प्रस्तुत कर श्रोताओं की वाह वाही लूटी। करुण कलिका ने छेड़ो न मोरो श्रृंगार कन्हैया गाकर वातावरण होली मय कर गयी।

काव्य गोष्ठी में संघ के मिडिया प्रभारी गंगेश कुमार पाठक की कविता रंगो की होली में सभी रंगों की हो बहार एवं जोगीरा गाकर सभी को फगुआ के रंग में रंग दिया। चर्चीत कवियत्री नीलम झा की होली आई रे गाकर सबको झुमा गयी। सुधा रानी की बैरी बसंत फिर आया सराहनीय रहा। दीनानाथ ठाकुर की होली में हमजोली अच्छी रही।अंत में सभी अतिथियों, उपस्थित कवियों एवं श्रोताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापन परिषद के सचिव विकल राही ने एवं काव्य गोष्ठी का सफल संचालन बोकारो की चर्चीत कवियत्री गीता कुमारी गुस्ताख ने की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *