Advertisement

विधायक आवासीय कार्यालय में होली मिलन समारोह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। रंगो का त्यौहार होली को लेकर बोकारो जिला सहित संपूर्ण झारखंड राज्य में एक अलग ही उमंग देखा जा रहा है। क्या विधायक क्या सांसद मंत्री व् आम जनमानस सब के सब होली मनाने में मस्त व्यस्त हैं। पुरुष व् महिला सभी होली मिलन समारोह में शामिल होकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। होली पर्व ने एक दूसरे के भेदभाव को पुरी तरह ध्वस्त कर दिया है।

उक्त बातें 24 मार्च को भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने कही। जिलाध्यक्ष चंदनकियारी विधायक सह झारखण्ड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के आवासीय कार्यालय चंदनकियारी में होली मिलन समारोह में शामिल होने पहुंची थी।

इस अवसर पर विधायक बाउरी ने कहा कि होली पर्व पुरे देश में मनाया जानेवाला पर्व है। यह पर्व हमारी सभ्यता, संस्कृति और एकता का प्रतीक है। जानकारी के अनुसार विधायक आवास में आयोजित होली मिलन समारोह में चंदनकियारी विधायक व् पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी सहित महामंत्री बबीता देवी, महामंत्री संगीता देवी, उपाध्यक्ष सुनीता देवी, जिला मंत्री प्रीती गुप्ता के अलावा दर्जनों महिला पुरुष भाजपा नेता व् कार्यकर्त्ता शामिल होकर एक दूसरे को ग़ुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *