Advertisement

रंगों का त्यौहार होली की उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामना

संक्रमण को लेकर सार्वजनिक स्थानों पर होली नहीं मनाने का किया अपील
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त राजेश सिंह (Bokaro district Deputy Commissioner Rajesh Singh) ने जिला वासियों को रंगों का त्यौहार होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
उपायुक्त ने कहा कि कोविड 19 संक्रमण काल में सभी से जिला प्रशासन की ओर से अनुरोध किया जा रहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर होली ना मनाएं। होली अपने घर-परिवार के सदस्यों के साथ मनाएं। इस दौरान अपने आप को किसी भी प्रकार के संक्रमण से सुरक्षित रखें। विशेषकर कोविड-19 जिसमें दो गज की दूरी का पालन करना, हाथों को सैनिटाइज करना और मास्क लगाना जरूरी है। उपायुक्त ने दूसरों को भी कोविड-19 के संक्रमण के प्रति जागरूक करने की कवायद करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हम अपने समाज को जिले को, राज्य को एवं देश को सुरक्षित रख पाएंगे। उपायुक्त राजेश सिंह ने बच्चों को भी विशेषकर होली की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *