Advertisement

सेल डीएवी चिड़िया में होली मिलन समारोह का आयोजन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सेल संबद्ध डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में 3 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पाणिनि ने की।

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। होली का त्योहार टूटे हुए रिश्तों को सुधारने और नए सिरे से संवारने, संघर्षो को समाप्त करने और अतीत से संचित भावनात्मक अशुद्धियों से मुक्ति पाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि होली पर्व का एक धार्मिक महत्व भी है, जिसे होलिका की कथा द्वारा प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया जाता है।

मौके पर डीएवी चिड़िया के शिक्षकों में राकेश कुमार मिश्रा, मौसमी दास गुप्ता, समीर प्रधान, ललित महतो, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, एस के पांडेय, मोमिता मजूमदार, सुमित सेनापति, वर्षा विश्वकर्मा, किशोर झा, तनमोय चटर्जी, अभय सिन्हा, संदीप चक्रवर्ती, आशीष झा, देवाशीष बेहरा, नित्यानंद भकत, सुखेन प्रसाद के अलावा शिक्षकेत्तर कर्मी दीपक सीत, महेंद्र रविदास, गणेश मुखी, बलभद्र बिंधानी, दुलारी देवी आदि ख़ासतौर से उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *