Advertisement

एचएमकेयू ने जीएम के साथ की परिचयात्मक बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। श्रमिक संगठन हिंद मजदूर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने 24 जून को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक के साथ परिचयात्मक बैठक की।

जानकारी के अनुसार जीएम सभागार कार्यालय में आयोजित बैठक में एचएमकेयू के महामंत्री इन्द्रदेव महतो व तमाम सदस्यों ने क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार से मुलाकात कर यूनियन के पदाधिकारी का परिचय एवं संगठन के उद्देश्य से अवगत कराया। यहां महाप्रबंधक ने भी संगठन को सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

इससे पूर्व एचएमकेयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष मो. इम्तियाज व क्षेत्रीय सचिव शमशूल हक के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारीयों ने क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार को बुके और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

मौके पर जहांगीर खान, विश्वनाथ गोप, सज्जाद अंसारी, शब्बा मकदूम, अमित टोप्पो, आशिक, मदन लाल रवानी, जेके साहा, मदन लाल घांसी, मुमताज कुमारी, माला देवी, कुसुमा देवी, सुमन देवी, प्रमिता देवी, सुकिया देवी, लखेश्वरी बाई, संतरा बाई, व्यास मुनि आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष कार्मिक जयंत कुमार ने की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *