Advertisement

एचएमकेयू प्रतिनिधिमंडल का बोकारो थर्मल के वरीय महाप्रबंधक के साथ वार्ता

सकारात्मक वार्ता के बाद धरना, प्रदर्शन, आंदोलन स्थगित

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। आठ सूत्री मांगों के समर्थन में हिन्द मजदूर सभा से संबद्ध एचएमकेयू के प्रतिनिधिमंडल 18 फरवरी को डीवीसी बोकारो थर्मल के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया एवं उप महाप्रबंधक बीजी होलकर से वार्ता की। वार्ता सकारात्मक होने के बाद प्रस्तावित धरना, प्रदर्शन, आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की गयी।

जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर वरीय महाप्रबंधक कार्यालय में हुए वार्ता में यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा सौंपे गए सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए वरिय महाप्रबंधक ने जल्द सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद एचएमकेयू द्वारा मांगों के समर्थन में घोषित 18 फरवरी से बोकारो थर्मल प्लांट गेट समक्ष दो दिवसीय धरणा प्रदर्शन आंदोलन स्थगित कर दिया गया।

पत्र से संबंधित आठ सूत्री मांगों में प्लांट में चल रहे सुलभ इंटरनेसनल के सफाई कार्य में स्थानीय एससी/ एसटी मजदूरों को रखने पर सहमति बनी। वार्ता में डीवीसी एस पौंड में छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य में सुबह 6 बजे से 8.30 बजे तक ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद रखने, बोकारो थर्मल से कंजकीरों एवं पिलपिली मोड़ तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने आदि मांगों पर सकारात्मक वार्ता हुई।

वार्ता में एचएमकेयूं के महासचिव इंद्रदेव महतो, वतन महतो, केंद्रीय अध्यक्ष मो. फरीद, रंगनाथ चौबे, शाखा अध्यक्ष संजय सैमुअल, सचिव रामलाल पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल देव कश्यप, मुखिया खेमलाल महतो, रघु मिर्धा सहित यूनियन के अन्य कई सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *