ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व् वाचस्पति मानद सम्मान समारोह

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। महिला कल्याण समिति ढोरी बोकारो झारखंड के कहानिका हिंदी पत्रिका के सौजन्य से काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा बीते 9 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

विनायक गेस्ट हाउस आशापुर दर्शन नगर अयोध्या धाम में कहानिका हिंदी पत्रिका द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में दुबई, आबुधाबी और देश के कई राज्यों यथा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार और झारखंड से दर्जनों प्रतिष्ठित कवियों और कवयित्रियों ने भाग लिया। कवि सम्मेलन में एक से बढ़कर एक काव्य पाठ किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी के कुलाधिपति शूखसंगल सिंह मंगल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित किया।

मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कमिश्नर अयोध्या अजय कांत सैनी ने भाग लिया और कार्यकम की भुरी भूरी प्रशंसा करते हुए इससे भी बढ़कर आयोजन अयोध्या में आयोजीत करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि कुलाधिपति मंगल, कुल सचिव इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, उप कुलपति डॉ ओमप्रकाश पांडेय निर्भय और अन्य पदाधिकारी काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी ने भाग लिया।

मंच का संचालन के. के. मिश्रा दुबई और शिव प्रकाश साहित्य वाराणसी ने संयुक्त रूप से किया। संयोजन कहानिका हिंदी पत्रिका झारखंड बोकारो के प्रधान संपादक डॉ श्याम कुंवर भारती और अध्यक्षता इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने किया। सरस्वती वंदना ज्योत्सना जोशी देहरादून उत्तराखंड, गणेश वंदना ललिता मिश्रा आबू धाबी, देवगीत श्याम कुंवर भारती बोकारो झारखंड, श्रीराम वंदना प्रीतम कुमार झा वैशाली बिहार, स्वागत गीत शीला तिवारी बोकारो झारखंड, स्वागत भाषण श्याम कुंवर भारती तथा अतिथियों सहित सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने किया।

उक्त आयोजन में सभी कवियों को संस्था द्वारा पुरूषोतम साहित्य सम्मान और काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा विद्या वाचस्पति मानद सम्मान प्रदान किया गया।
इस अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में जिन कवियों ने काव्य पाठ किया और विद्या वाचस्पति मानद सम्मान से सम्मानित किया गया उनमें मुख्य रूप से डॉ भगत सिंह राणा हिमाद चमोली उत्तराखंड, हिंदी साहित्य, डॉ संगीता बिष्ट कौमुदी चमोली, आदि।

उत्तराखंड विषय हिंदी साहित्य, दीपा जोधपुर राजस्थान विषय हिंदी साहित्य, छगन राज राव जोधपुर राजस्थान विषय हिंदी साहित्य, बेलीराम कन्सवाल टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड विषय हिंदी साहित्य, दुर्गेश कुमार व्यौहार दर्शन जबलपुर एमपी विषय हिंदी साहित्य, अबुल कासिम अब्बासी “समर अमेठवी” अमेठी यूपी विषय हिंदी साहित्य, नन्दन सिंह राणा नवल रुद्रप्रयाग उत्तराखंड विषय हिंदी साहित्य, जय कृष्ण मिश्रा साहिबगंज झारखंड विषय हिंदी साहित्य, सार्थक इंदु, शीला तिवारी बोकारो झारखंड विषय हिंदी साहित्य, सत्येंद्र कुमार शर्मा पालमपुर हिमाचल प्रदेश विषय हिंदी साहित्य,आदि।

रामअवतार स्वामी टोंक राजस्थान विषय साहित्य, सत्येंद्र नाथ साह आबुधाबी, विषय हिंदी साहित्य, ज्योत्सना जोशी देहरादून उत्तराखंड, ललिता मिश्रा रायगढ़ महाराष्ट्र विषय हिंदी साहित्य, प्रोफेसर डॉ वाई कस्तूरी बैंगलोर कर्नाटक मानद सम्मान, जय प्रकाश शर्मा बोकारो झारखंड विषय हिंदी साहित्य, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी अयोध्या कवि सम्मेलन में, श्याम कुंवर भारती बोकारो झारखंड, हरिकेश प्रजापति बस्ती यूपी, दीपक कुमार सिंह बस्ती यूपी, राजेंद्र प्रसाद स्वदेश बांदा यूपी, रीना मिश्रा देवरिया यूपी और प्रीतम कुमार झा वैशाली बिहार ने भाग लिया।

कवि सम्मेलन के आयोजन में विशेष सहयोग डॉ आर के प्रजापति अयोध्या, सत्येंद्र नाथ साहा आबू धाबी, जे के मिश्रा दुबई और ललिता मिश्रा आबू धाबी का रहा। उक्त जानकारी कहानिका हिंदी पत्रिका के केंद्रीय मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने दी।

 37 total views,  37 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *