एक ही दिन में पकड़े गए 5526 बेटिकट यात्री, वसूले गए ₹38,78,205/- जुर्माना राशि
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल ने बीते 9 जून को विशाल टिकट जांच अभियान चलाया, जिसमें एक ही दिन में 5526 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया। पकड़े गये बेटिकट यात्रियों से ₹38,78,205/- की जुर्माना राशि वसूल की गई।
जानकारी के अनुसार इस विशेष टिकट जांच अभियान में वाणिज्यिक विभाग के सभी निरीक्षक, टिकट जांच कर्मी एवं अधिकारीगण शामिल रहे। यह सोनपुर रेल मंडल के इतिहास में अब तक की एक दिन में सर्वाधिक टिकट रहित यात्रियों की धर-पकड़ और राजस्व वसूली है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मंडल प्रशासन ने वाणिज्यिक विभाग को साधुवाद दी है, जिनकी सतत निगरानी, लाल गाड़ी (सघन जांच ट्रेन) की दैनिक चेकिंग और प्रत्येक सप्ताह चलाए जा रहे मेगा ड्राइव जैसे प्रयासों के कारण संभव हो सका है।
टिकट बिक्री में भी रिकार्ड वृद्धि
बताया जाता है कि लगातार हो रही प्रभावी टिकट जांच अभियानों के परिणामस्वरूप सोनपुर रेल मंडल में अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूटीएस) के माध्यम से टिकटों की बिक्री में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष दर वर्ष तुलना करने पर, इस वर्ष यूटीएस टिकट बिक्री आय में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो पूर्व मध्य रेलवे के किसी भी मंडल में सबसे अधिक वृद्धि है। विभाग के अनुसार भारतीय रेल यात्रियों से अनुरोध की जाती है कि वे बिना टिकट यात्रा न करें और रेलवे नियमों का पालन करते हुए अपने गंतव्य के लिए विधिवत टिकट लेकर ही यात्रा करें।
![]()













Leave a Reply