Advertisement

ऊपरघाट के प्रवासी मजदूर हीरालाल महतो की हैदराबाद में मौत, गांव में छाया मातम

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट कंजकिरों पंचायत के पिलपिलो रहिवासी गोविंद महतो का 32 वर्षीय युवा पुत्र हीरालाल महतो की बीते 13 अक्टूबर की रात्रि हैदराबाद के अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार मृतक हैदराबाद मे इंटरनेट वाई फाई कंपनी मे सुपरवाइजर का काम करता था। काम कर देर रात्रि अपने रुम में जैसे ही पहुंचा कि अचानक सीने में दर्द होना शुरू हो गया। आनन फानन में उसे हैदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, परन्तु ठेकेदार हीरालाल को निजी अस्पताल से रेफर करवाकर हैदराबाद के ही एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई।

प्रवासी मजदूर मृतक हीरालाल महतो के छोटे भाई भरत महतो ने कंपनी व ठेकेदार पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बताया कि बेहतर इलाज के अभाव में उसके भाई की मौत हुई है। कहा कि मेरा भाई कंपनी तथा ठेकेदार को दस वर्षों से लगातार सेवा देते आ रहे थे।

वह परिवार का अकेला कमाने वाला था। मृतक अपने पीछे मां, पत्नी कलावती देवी, बेटा सुनील कुमार (13 वर्ष), एक पुत्री सुमित्रा कुमारी (7 वर्ष) सहित बूढ़े पिता को छोड़कर चला गया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी, बूढ़े मां, बाप, भाई का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना डुमरी विधायक जयराम महतो को दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *