Advertisement

कोयला प्रभारी से हीरालाल ने मिलकर मजदूरों की प्रोन्नति, सुरक्षा व् अन्य मुद्दे पर की चर्चा

खदान में करें सुरक्षा नियम का पालन-के. लक्ष्मा रेड्डी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। कोयला प्रभारी कोल इंडिया के. लक्ष्मा रेड्डी से सीसीएल सीकेएस ढोरी के क्षेत्रिय अध्यक्ष हीरालाल रविदास ने रामगढ़ जिला के हद में रजरप्पा में मिलकर ढोरी क्षेत्र के मजदूरों की प्रोन्नति, विस्थापन, पुनर्वास, सुरक्षा सहित अन्य मुद्दे पर चर्चा की।

मौके पर रविदास ने कहा कि समय पर मजदूरों को प्रोन्नति, कोलियरी के अगल-बगल बसे रहिवासियों को बेहतर ढंग से पुनर्वास करने, कामगारों को उत्पादन के लिए बेहतर माहौल मिलना चाहिए। कहा कि डीजीएमएस के नियमानुसार हॉल रोड लंबा और चौड़ा होना चाहिए। साथ ही कामगारों के खदान आने-जाने का रास्ता अलग से होना चाहिए। अंडरग्राउंड माइंस में मजदूरों को जूता-टोपी नियमानुसार समय‌ पर दी जाए।

खदानों में ठेकेदार के अंतर्गत काम करनेवाले मजदूरों को पहचान पत्र और गेट पास देने सहित उनकी हाजिरी बनायी जानी चाहिए। बिजली विभाग में कार्यरत कामगारों को गम बूट और गलब्स दी जाए। एरिया के सभी खदानों में स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि रोशनी की कमी के कारण दुर्घटना न हो।

प्रक्षेत्र के खदान विस्तारीकरण‌ के लिए बंद खदान को चालू करने की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि एरिया का विस्तार हो सके और राष्ट्रहित में ज्यादा से ज्यादा कोयला उत्पादन हो। के. लक्ष्मा रेड्डी ने सभी समस्याओं को प्रबंधन से बात कर हल करने का आश्वासन दिया। साथ ही साथ कहा कि सुरक्षा नियम का पालन करते हुए कोयला उत्पादन करें।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *