एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। हिंदु उत्थान मंच के बैनर तले 23 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में पुराना बीडीओ ऑफिस फुसरो में बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की कथित तौर पर सरेआम जिंदा जलाकर हत्या किए जाने के विरोध में कार्यवाहक प्रधानमंत्री मो युनुस का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर हिंदु उत्थान मंच प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मो. यूनुस खान की तस्वीर और पुतले का दहन किया। उन्होंने बांग्लादेश में घटित घटना की कड़ी निंदा करते हुए बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारीयों ने कहा कि धार्मिक आधार पर किसी भी निर्दोष व्यक्ति की हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है। प्रदर्शनकारियों ने घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ हीं अपील की गयी कि इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीरता से उठाया जाए।
साथ ही, भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह किया गया, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मंच के संयोजक पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। यह घटना मानवता के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।
उन्होंने भारत सरकार से इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की भी अपील की। साथ ही कहा कि बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के कई स्थानो में भी बांग्लादेशी क्षेत्रीय रहिवासियों की शरण में रहते हैं, उन्हें प्रशासन चिन्हित कर जल्द बांग्लादेश भेजने का कार्य करें। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय कुमार सिंह ने कहा कि भारत के सैनिकों ने अपनी जान देकर पाकिस्तान के क्रूरता से बंग्लादेश को मुक्त कराया था। वहां के लाखों शरणार्थी को हमने महीनों भोजन कराया था।
आज बंगलादेश की कृतज्ञता यह है कि वहां हिन्दू, अल्पसंख्यक मारे जा रहे हैं, वे लुटे जा रहे हैं और काटे जा रहे है। उन्होंने कहा कि तीन चार दिन पहले हुई घटना मानवता को शर्मसार किया है। इसे लेकर बंगलादेश की सरकार को बहुत कड़ा संदेश देने की जरूरत है। वे केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि बंगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार व हिंसा पर कठोर कदम उठाए, जिससे वहां के हिंदू सुरक्षित हो और उनकी जानमाल की रक्षा हो सके।
इस विरोध प्रदर्शन व् पुतला दहन में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, भाजपा के पूर्व फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, पूर्व पार्षद भरत वर्मा, कैलाश ठाकुर, संघ के शंकर भदानी, श्रीकांत सिंह, रामु तांती, संतोष महतो, झब्बू तिवारी, जानकी रविदास, अजय मेहरा आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply