Advertisement

डीवीसी बोकारो थर्मल में हिंदी पॉकेट कैलेंडर का विमोचन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। दामोदर घाटी निगम के बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में स्थित बोकारो थर्मल तकनीकी भवन सम्मेलन कक्ष में एक जनवरी को बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान परियोजना द्वारा प्रकाशित हिंदी पॉकेट कैलेंडर-2022 का विमोचन किया गया।

मौके पर डीवीसी बोकारो थर्मल (DVC Bokaro district) के मुख्य अभियंता व परियोजना प्रधान सुशांत सन्निग्रही, मुख्य अभियंता (ओ.एंड एम.) रवि रंजन शर्मा तथा उप महाप्रबंधक प्रशासन अरुण कुमार आदि ने संयुक्त रूप से कैलेंडर का विमोचन किया।

कार्यक्रम (Program) में उप मुख्य अभियंता एस एन प्रसाद, राकेश सिन्हा, नरेश एम सरकार व सुब्रत गांगुलि शामिल हुए। यहां परियोजना प्रधान सन्निग्रही ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को नये साल की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि आज डीवीसी अपनी नयी-नयी परियोजनाओं के रूप में विस्तार पा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि आगे सबके परिश्रम व अमूल्य योगदान से डीवीसी का बोकारो थर्मल परियोजना नित नयी ऊंचाइयों को छूती रहेगी।

सभागार में दामोदर घाटी निगम के अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत नव वर्ष-2022 के संदेश का पाठन मुख्य अभियंता शर्मा के द्वारा किया गया। इसके बाद परियोजना प्रधान के नव वर्ष शुभकामना संदेश का पाठन हिंदी अधिकारी इस्माईल मियां ने किया।

मौके पर एसई टी. रहमान, शैलेन्द्र कुमार, विशाल अग्रवाल, संदीप भगत, के एल विश्वकर्मा, बी पैकरा, एच एम प्रजापति, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) ए के तिवारी, कार्यालय अधीक्षक सूरज तिवारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *