Advertisement

हरिहरनाथ मंदिर सभागार में हिन्दी पखवाड़ा एवं काव्य पाठ

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के सुप्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर के सभागार में 15 सितंबर को हिन्दी पखवाड़ा एवं काव्य पाठ का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सुरेन्द्र मानपुरी एवं संचालन संजय विजित्वर कर रहे थे।

इस अवसर पर डॉ के. कृष्ण ने छाई है श्याम घटा, बादल चितचोर देखो न कविता चली गांव की ओर काव्य पाठ से अपने पक्ष में दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। डॉ शिव बालक राय प्रभाकर ने हिंदी को मिलेगी तब जन मानस की पहचान के माध्यम से हिंदी को राजभाषा से राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रभाषा बनाने की वकालत की। बज्जिका कवि हरिविलास राय ने बेचारी हिन्दी शीर्षक से हिन्दी की मार्मिक दशा का जिक्र किया।

इस अवसर पर व्यंग्यकार कवि डॉ नर्मदेश्वर सिंह ने बर्दास्त नहीं की जायेगी कोई जुर्रत एवं डॉ अशोक कुमार सिंह ने हिन्दी की दुर्दशा का जिक्र किया। उन्होंने हिन्दी हिंद की भाषा है और कामता प्रसाद सिंह ने कहानी एक रात की, राजेन्द्र से मुलाकात की का पाठ किया। डॉ रेणु शर्मा ने नमन मां शारदे को है, नमन गुरुवर को करती हूं। नमन चरणों में मां गंगे, नमन हरिहर को करती हूं गाकर दर्शकों का मन मोह लिया।

युवा कवि डॉ महेन्द्र प्रियदर्शी, शंभु शरण सिंह, आशुतोष, तारकेश्वर सिंह, मणिभूषण सिंह, डॉ वीरभूषण राय, गीतकार सीताराम सिंह, मानवेंद्र प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र मानपुरी ने भी हिंदी पर अपने विचार साझा किए और कविता पाठ किया।

काव्य पाठ के अवसर पर हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष विनोद सिंह सम्राट ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक हिंदुस्तान है, हिंदी जीवित रहेगा। अमन प्रताप सिंह, विजय सिंह आदि ने भी काव्य पाठ से हिंदी की गौरव गरिमा में श्रीवृद्धि की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *