Advertisement

सोनपुर रेल मंडल सभाकक्ष में हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर सारण जिला के हद में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सोनपुर में मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक-। योगेश कुमार के दिशा-निर्देश में 19 सितंबर को हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मंडल सभाकक्ष में आयोजित प्रतियोगिता में सोनपुर रेल मंडल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि, राजभाषा के प्रचार- प्रसार एवं प्रगति की दिशा में राजभाषा से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। हिंदी निबंध प्रतियोगिता के आयोजन से रेलकर्मियों में हिंदी के प्रति लगाव बढ़ने के साथ-साथ उनके लेखन एवं बौ‌द्धिक क्षमता का विकास होता है।

इस प्रतियोगिता में राजभाषा हिंदी एवं भारतीय रेल से संबंधित विषयों पर निबंध प्रस्तुत किये गए जो रेलकर्मियों के संबंधित क्षेत्र में ज्ञान एवं गहन अध्ययन को दर्शाता है। यहां निर्णायक के रूप में सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर जयप्रकाश आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *