एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र में राजभाषा माह के उपलक्ष्य में 21 सितंबर को मुख्यालय के निर्देशानुसार कार्मचारियों के लिए हिन्दी निबंध प्रतियोगिता एवं हिन्दी भाषा ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी क्षेत्र के सीएसआर अधिकारी चंदन कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में आयोजित निबंध प्रतियोगिता स्थल पर तत्काल दिए गए विषय “आजादी@ 75: स्वतन्त्र भारत में राजभाषा की भूमिका” विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गयी। उन्होंने बताया कि उक्त निबंध आलेखन प्रतियोगिता में क्षेत्र के कुल 38 कर्मचारियों ने भाग लिया। इसके अलावा हिन्दी भाषा ज्ञान प्रतियोगिता में 34 कर्मचारियों ने भाग लिया।
ज्ञात हो कि, सीसीएल मुख्यालय रांची द्वारा राजभाषा पाखवाड़ा -2022 के अवसर पर मुख्यालय, रांची तथा कथारा क्षेत्र में कार्यरत् हिन्दी और अहिन्दी भाषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए निबंध सहित कविता लेखन, टिप्पण प्रारूपण, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं राजभाषा प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं बीते 19 सितंबर से आगामी 23 सितंबर के दौरान आयोजित की गयी है। इन सभी प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को राजभाषा माह के समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
इस वर्ष राजभाषा माह की औपचारिक शुरूआत मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बीते 14 सितम्बर को गुजरात राज्य के सूरत शहर में आयोजित दूसरे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान की गयी थी।
राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत 21 सितंबर को सीसीएल कथारा क्षेत्र में हिन्दी निबंध एवं भाषा ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न परियोजना, एकाई तथा विभाग से 38 कर्मचारियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
क्षेत्रीय सीएसआर अधिकारी ने बताया कि गत वर्ष कॉरपोरेट स्तर पर सीसीएल कथारा क्षेत्र ने राजभाषा कार्यांवयन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने बताया कि कथारा क्षेत्र द्वारा राजभाषा संवर्धन हेतु प्रशंसनीय प्रयासो की सराहना करते हुए सीसीएल मुख्यालय राँची में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक पी.एम. प्रसाद द्वारा कथारा क्षेत्र को डॉ कामिल बुल्के स्मृति राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
160 total views, 1 views today