Advertisement

रेल मंडल सभाकक्ष में हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सोनपुर के सभाकक्ष में 26 सितंबर को हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर इस वाक् प्रतियोगिता का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार के दिशा-निर्देश में किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में रेल मंडल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि राजभाषा के प्रचार- प्रसार एवं प्रगति की दिशा में राजभाषा से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। हिंदी वाक् प्रतियोगिता के आयोजन से रेल कर्मियों में राजभाषा हिंदी के प्रति लगाव बढ़ने के साथ-साथ सम सामयिक विषयों पर उनकी जानकारी भी बढ़ती है।

आज की प्रतियोगिता में हिंदी एवं भारतीय रेल से संबंधित विषयों पर विभिन्न विभागों से शामिल रेलकर्मियों ने महत्वपूर्ण जानकारी हासिल किया। इस प्रतियोगिता के मूल्यांकन कर्ता सहायक वाणिज्य प्रबंधक एवं सहायक कार्मिक अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *