Advertisement

डीएवी मनोहरपुर व् माइंस पब्लिक स्कूल चिरिया में मना हिन्दी दिवस

हिंदी के प्रयोग में हमें हीनता नहीं गर्व का अनुभव करना चाहिए-झा

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) के अवसर पर 14 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी मनोहरपुर और माइंस पब्लिक स्कूल चिरिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शानदार ढंग से हिंदी दिवस के पहले दिन से हिंदी पखवाड़ा की शुरूआत की गई।

उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रार्थना स्थल पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार झा के सानिध्य में सभी शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह की विधिवत शुरुआत हिंदी के वरिष्ठ शिक्षक करण सिंह व सहायक अध्यापक किशोर झा की अगुवाई में की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा हिंदी कविताओं का वाचन किया गया। विद्यालय की छात्रा आकांक्षा कुमारी व अनुष्का यादव ने हिंदी भाषा को समृद्ध करने पर अपने विचार रखे। छात्रा साक्षी यादव, अदिति कुमारी व अन्वेषा मिश्रा ने हिंदी कविता पाठ किया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्राचार्य संजय कुमार झा ने हिंदी की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें हिंदी भाषा को खुद से समर्थ करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदी के उपयोग में हमें हीनता का अनुभव नहीं बल्कि गर्व का अनुभव करना चाहिए।

इसी भाषा के रजकणों में हम पलकर बड़े हुये हैं। यह जन -जन की भाषा है। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डी जेना ने कहा की हिंदी एक ऐसी भाषा है जो जन-जन में सहयोग व राष्ट्र भक्ति की भावना को मजबूत करती है।

शिक्षक जनार्दन कुमार ने भी हिंदी के महत्व को बताया। विद्यालय के हिंदी शिक्षक ने हिंदी की आजादी से पूर्व व आज की हिंदी को संसार की तेजी से विकसित होने वाली भाषा कहा। मंच संचालन हिन्दी शिक्षक करण सिंह ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र व शिक्षक मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि, हिंदी पखवाड़ा आगामी 30 सितम्बर तक चलेगा।इस दौरान अनुच्छेद लेखन, कविता लेखन, हिंदी व्याकरण से शब्द वृक्ष तथा छोटे बच्चों के लिए सुलेख लेखन का आयोजन भी किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *