Advertisement

पहाड़ी घाटी वन देवी मंदिर चैत्र नवरात्रि स्थापना विसर्जन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड तथा ओड़िशा सीमा पर स्थित पहाड़ी घाटी मां वन देवी मंदिर में चैत्र मां दुर्गा पूजा कलश स्थापन का विसर्जन धूम धाम से मनाया गया।

जानकारी के अनुसार पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा से मनोहरपुर जाने वाली मार्ग पर मुख्य  सड़क किनारे पहाड़ी घाटी मां वन देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि को लेकर पंडित नागेद्र पाठक और पुजारी नवी दत महापात्रो ने पूजा कर विसर्जन किया। श्रद्धालुओं द्वारा जय मां दुर्गा, जय वन देवी, मां जंगल को स्वस्थ हवा देकर गांव के ग्रामीणों और गुवा वासी को सुख शांति प्रदान करे की कामना की गई।

इस मौके पर मां वन देवी मंदिर के संरक्षक साधु चरण सिद्धू, अध्यक्ष गंगा सिद्धू, सचिव झरनी दास, योशेदा बोयापाई, मंगल बोयपई, विमला बोदरा, मंजू चम्पीया व् अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *