अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगामी तीन जनवरी को सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में आगमन और पूजा-अर्चना को लेकर 31 दिसंबर को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक किया गया। समीक्षा बैठक में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारी की समीक्षा की गई।
बैठक में वरीय भाजपा नेताओं की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर जेपी सेतु के समीप स्थित बजरंग चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। जगह-जगह तोरण द्वार बनाने का भी निर्णय लिया गया।
नगर मंडल के सोनपुर गांव स्थित वार्ड-19 के नवनिर्वाचित पार्षद गीता देवी के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में उपरोक्त निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बजरंग चौक पर सुबह साढ़े नौ बजे पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जायेगा।
यहां से पार्टी अध्यक्ष नड्डा भरपुरा, शाहपुर, पहाड़ीचक होते हुये बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचेंगे। रास्ते में जगह-जगह तोरण द्वार बनाया जायेगा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा।सोनपुर स्थित शहीद महेश्वर चौक पर शहीद महेश्वर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नड्डा आनन्दपुर होते हुए नया गंडक पुल से वैशाली प्रस्थान करेगे। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गयी।

बैठक में सारण जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा के अलावा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगरन्नाथ ठाकुर, अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष तुफैल कादरी, अमनौर विधायक मंटू सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेन्द्र सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व्रजेश रमण, आदि।
जिला उपाध्यक्ष लालबाबू कुशवाहा, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्बु, सदर मंडल अध्यक्ष पूर्वी शिव वच्चन सिंह, विमल चौरसिया, नरेश सिंह, धनंजय सिंह, सुनिल दुबे, संजीव कुमार, अभय कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह, विनोद सिंह सम्राट, मिथलेश कुमार सिंह, बबलू सिंह, रविरंजन सिंह सोनु आदि उपस्थित रहे। सभी ने समवेत स्वरों में कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
![]()












Leave a Reply