Advertisement

सकारात्मक सोंच के साथ नये साल का करें स्वागत-हीरो राजन

बीते वर्ष को शानदार व् यादगार वर्ष बताते हुए राजन नए साल में करेंगे कई विदेश यात्रा

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। बीते वर्ष 2025 को अलविदा कहने के साथ चार्ली चैप्लिन टू हीरो राजन कुमार के लिए साल शानदार रहा है।

बीते वर्ष जनवरी के शुरुआती दिनों में प्रधानमंत्री के आवास पर बफटा (BFTAA) टीम द्वारा अद्वितीय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उसके बाद राष्ट्रपति भवन और फिर झारखंड में कार्यक्रम सफल रहा। देखा जाए तो पूरे वर्ष ही राजन कुमार शूटिंग, लाईव प्रोग्राम और दूसरी क्रिएटिव गतिविधियों में व्यस्त रहे। इस वर्ष हीरो राजन ने जापान यात्रा भी की। उन्होने 2025 का शुक्रिया अदा किया और इसे एक यादगार साल बताया।

उन्होंने अब वर्ष 2026 का स्वागत स्वैग के साथ किया है। नए साल मे भी वे अपने कई प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। बिहार सरकार अब सब्सिडी भी दे रही है। साथ ही साथ वे नेशनल डे परेड का भी हिस्सा होंगे। फ़िलहाल वे राजधानी दिल्ली में नए साल का उत्सव मनाने के लिए पहुँचे हैं।
दिल्ली से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के साथ आत्मीय भेंट एक यादगार पल सिद्ध हुआ।

साल के आखिरी दिनों में रंगमंच के स्तम्भ माने जाने वाले अरविंद गौड़ से बातचीत भी अविस्मरणीय रही। हीरो राजन ने 2025 को अपने चिर परिचित अंदाज में गुडबाय कहा है। वहीं 2026 को भी एक यादगार साल बनाने के लिए अभी से प्रयास जारी हो गया है। नये साल में बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन के कलाकारों का शूट लाइन अप है।

कई शोज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले हैं, जिन्हें लेकर चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन काफी उत्साहित हैं। मकाऊ और हॉन्गकॉन्ग में उनके शोज होनेवाले हैं, इसलिए राजन 2026 मे कई विदेशी यात्राएं भी करेंगे। जनवरी 2026 में वह अपना बर्थडे भी सेलेब्रिट करेगे। उन्होंने अपने फैंस को संदेश दिया है कि नया साल आया है। नई उम्मीद लाया है और जोश को बढ़ाया है। सभी खुश और स्वस्थ रहें तथा नए साल का स्वागत दिल खोलकर करें।सकारात्मक सोच रखे आप कामयाब होंगे।

हीरो राजन कुमार की कहानी वास्तव में सुपर है। उनकी जिंदगी में इतने सारे उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज वे एक सफल अभिनेता हैं। उनकी बहादुरी और कला ने उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह दिलाई है। उनकी कहानी हमें यह सिखाती है कि अगर आपमें कुछ करने का जुनून है, तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। वह एक प्रेरणा हैं और उनकी कहानी हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

राजन ने पिछले साल को कई अनमोल यादों का सिलसिला बताया। उन्होंने कहा कि 2025 में मैंने किसी का दिल नहीं दु:खाया, किसी का दिल नहीं तोड़ा। उपरवाले से यही प्रार्थना है कि हम सब मिल जुल कर रहें। आपसी प्यार-मुहब्बत बनी रहे और आने वाला साल हम सब की ज़िंदगी में ख़ुशियों का एक नया साल बन के आये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *