अब मुंगेर में अभिनेता राजन कुमार के शानदार स्वागत की तैयारी
युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। जापान में अपना 5355वां लाइव शो पूरा कर भारत लौटे हीरो राजन कुमार को एयरपोर्ट पर तिरंगा और गुलाब देकर सम्मानित किया गया। प्रशंसकों का प्यार देखकर हीरो राजन अभिभूत हो गए और उन्होंने जापान की राजधानी टोक्यो शो मे समर्थन और आशीर्वाद के लिए सभी को साधुवाद दिया।
चार्ली चैपलिन-2 के रूप मे जापान में भी उन्होंने अपनी अद्भुत परफार्मिंग कला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। देश की राजधानी दिल्ली में उनके स्वागत के बाद अब मुंगेर में उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। जल्द ही राजन मुंगेर पहुंचेगे और दुर्गा पूजा मण्डली की हौसला अफजाई में लग जाएंगे।
इस बार चार्ली चैपलिन-2 हीरो राजन कुमार अपने शहर बिहार के मुंगेर में ही दुर्गा पूजा का त्योहार मनाएंगे। राजन की यह उपलब्धी कहीं न कहीं उनके पैतृक गांव टेटिया बम्बर के लिए बहुत मायने रखती है। कला के माध्यम से भारत और जापान के रिश्तों में और गहराई लाने मे राजन जैसे कलाकारों का बड़ा योगदान रहा है।
उल्लेखनीय है कि लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार मुंगेर जिला के हद में मार्ग टेटिया – बम्बर में स्थित एक रास्ते का नाम है, जो उनकी प्रतिभा और योगदान को दर्शाता है। यह मार्ग टेटिया -बम्बर थाने के पास स्थित है और अब इस लोकप्रिय अभिनेता ने जापान में जाकर भी सफ़लता का परचम लहराया है।
![]()













Leave a Reply