Advertisement

कला रत्न सम्मान से सम्मानित किए गये हीरो राजन कुमार

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। बिहार के समस्तीपुर जिला के हद में दलसिंहसराय के विजुअल आर्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार को कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कमाल की बात रही कि हीरो राजन कुमार ने बतौर मंच संचालक अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई।

इस अवसर पर पद्मश्री शांति देवी ने समारोह का उद्घाटन किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तरप्रदेश ललित कला अकादमी के अध्यक्ष और प्रख्यात चित्रकार डॉ सुनील कुमार विश्वकर्मा उपस्थित थे। बताया जाता है कि उक्त कार्यक्रम में देशभर से आए कलाकारों, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्षों और कला प्रेमियों ने भाग लिया। चार्ली चैपलिन द्वितीय को विश्व मंच पर उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए कला रत्न से सम्मानित किया गया।हीरो राजन द्वारा व्यक्त किए गए आभार के साथ, यह आयोजन निश्चित रूप से एक यादगार अनुभव बना।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *