युधिष्ठिर महतो (झारखंड)। भारतीय जीवन वीमा (एलआईसी) ने विश्वास और गौरव के 69 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इसे लेकर बीते एक सितम्बर को एलआईसी के स्थापना दिवस पर बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरो राजन कुमार एलआईसी के चीफ मैनेजर पूर्णेदु मरांडी के हाथो पुष्पगुच्छ और शॉल से सम्मानित किए गए।
इस अवसर पर डेवलपमेंट ऑफिसर रतन कुमार पोद्दार और असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर सेल्स माधवनंद झा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। हीरो राजन कुमार ने इस शानदार सफलता को हासिल करने के लिए एलआईसी की पूरी टीम की मेहनत की सराहना की और सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एलआईसी की शुरुआत वर्ष 1956 में हुई थी।
तभी से एलआईसी देश के रहिवासियों को अर्थिक सुरक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। एलआईसी के प्रति देशवासियों का भरोसा बरकरार है। हिन्दी फिल्म नमस्ते बिहार के हीरो राजन कुमार ने इस अवसर पर अपनी देशभक्ति से ओतप्रोत कविता जय हो भी सुनाई, जिसे उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष पेश की थी।
बफटा अध्यक्ष हीरो राजन कुमार बिहार के मुंगेर जिला के हद में टेटिया बम्बर प्रखंड के रहिवासी हैं। यह मुंगेरवासियो, बिहार वासियों और पुरे देश वासियों के लिए प्रेरणा की बात है कि एक छोटे से गांव के युवा ने अपनी परफॉर्मेंस और अपनी कला प्रस्तुति से दुनिया भर मे नाम रौशन किया है। राजन एक किसान पुत्र हैं, मगर उनके चर्चे पूरे जगत मे हैं। वे आगामी 11 सितम्बर को टोकियो (जापान) की यात्रा पर निकल जाएंगे। इस मौके पर एलआईसी के अधिकारियों ने उन्हें टोकियो दौरे के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे जापान में जाकर भी देश का नाम ऊंचा करें, ऐसी हम सबकी कामना है।
![]()













Leave a Reply