Advertisement

स्वच्छता मिशन के ब्रांड एम्बेसडर हीरो राजन कुमार कर रहें हैं समाज को जागरूक

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। झारखंड से सटे बिहार के मुंगेर जिला में जूनियर चार्ली चेप्लिन हीरो राजन कुमार समाज को जागरूक करने में लगे है। मुंगेर के उप नगर आयुक्त हेमंत कुमार, सिटी मैनेजर मोहम्मद गुलाम, साथ ही महापौर ने एक बार फिर हीरो राजन कुमार की कार्यक्षमता पर विश्वास जताया हैं।

स्वच्छता मिशन 2024-25 के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में लगातार हीरो राजन कुमार मुंगेर और बिहार के रहिवासियों को जागरूक कर रहे हैं, जिसका प्रभाव मुंगेर की स्वच्छता पर साफ तौर पर दिखाई देता हैं। हीरो राजन कुमार कई कंपनियों के ऑफिशियल ब्रांड एम्बेसडर हैं। लेकिन समाज के प्रति वे अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाते रहे हैं। यही कारण है कि उन्हें कई सरकारी योजनाओं, अभियानों का भी ब्रांड एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है।

इस कड़ी में राजन को मुंगेर के स्वच्छता सर्वेक्षण का ब्रांड एम्बेसडर के रूप मे साफ सफाई के प्रति आम जनों में प्रचार प्रसार करने तथा जागरुकता लाने के लिए नियुक्त किया गया है। अभिनेता राजन ने एक भेंट में कहा कि यह बड़ी जिम्मेदारी का काम है। शहर और राज्य में स्वच्छता के लिए वे समाज को प्रेरित करते रहे है। इस सिलसिले में वे यहां के रहिवासियों को बताकर जागरूक करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *