Advertisement

हीरो राजन द्वारा 26 बाफटा कलाकारों को राष्ट्रीय रंगशाला द्वारा प्राप्त प्रमाण पत्र वितरित

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। बिहार प्रांत मुंगेर जिले के विभिन्न हिस्सों से बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट असोसिएशन द्वारा चुने गए 26 कलाकारों का नेतृत्व करते हुए हीरो राजन कुमार ने बीते 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर भारत को कर्तव्य पथ पर रिप्रजेंट किया था। हीरो राजन और उनकी टीम की प्रस्तुति को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर कलाकारों को सम्मानित किया था।

इस अवसर पर योग नगरी मुंगेर की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला था। अब जब उन सभी कलाकारों का नेशनल सर्टिफिकेट आ गया है। मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय रंगशाला शिविर की ओर से कलाकारों को प्राप्त प्रमाण पत्र हीरो राजन द्वारा दिया गया, जिसे पाकर सभी कलाकार काफी उत्साहित हैं।
इस अवसर पर एक आर्टिस्ट ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक परेड मे झांकी पेश करना हम सब के लिए यादगार लम्हा था। अब यह सर्टिफिकेट पाना उनके लिए गर्व की बात है।

यह प्रमाण पत्र मुंगेर के डिप्टी एसपी राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष बफटा मधुसूदन आत्मीय, इवेंट ऑर्गनाइजर मो. हामिद के साथ बफटा अध्यक्ष हीरो राजन कुमार ने कलाकारों को दिया। कलाकारों मे राजीव रंजन, नीलम कुमारी, अंशु कुमारी, शिवानी गुप्ता, आराधना शर्मा, दिव्या शर्मा, आरोही प्रकाश, खुशी कुमारी, जागृति कुमारी, रंजना कुमारी, त्रिशिका वर्मा, प्राची कुमारी के नाम उल्लेखनीय है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रंजन ने सभी कलाकारों को अपने मनपसंद लक्ष्य के लिए 5 वर्ष समर्पित करने को कहा। हीरो राजन ने ऐतिहासिक गणतंत्र दिवस परेड मे शामिल सभी कलाकारों की सफल भूमिका की चर्चा की। चंदन कुमार उर्फ चंदूजी ने चीफ गेस्ट और सभी कलाकारों का स्वागत किया।
ज्ञात हो कि 26 जनवरी को दिल्ली की ऐतिहासिक परेड अद्वितीय होती है।

इस परेड में जहां देश की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है, वहीं देश के हर राज्य से आने वाले बेहतरीन कलाकार अपनी उत्कृष्ट कला का नमूना पेश करते हैं। यहां की विशेष झांकी में भारत के अंतर्राष्ट्रीय कलाकार राजन कुमार मुख्य कलाकार के रुप में नजर आए। साथ ही बफटा के 26 कलाकारों को भी यहां परफॉर्म करने का अवसर मिला था। हीरो राजन कुमार ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कृषि मंत्रालय, आईसीएआर, अपने फैन्स, दोस्तों, डॉ अनिल काशी मुरारका, डॉ पवन अग्रवाल, राष्ट्रीय रंगशाला के कलाकार, अपने माता-पिता, अपने गांव मुंगेर के दोस्तों और सभी भारतवासियों का शुक्रिया अदा किया है।

ध्यान देने योग्य है कि हीरो राजन कुमार बिहार के मुंगेर जिला के टेटिया बम्बर प्रखंड के हैं। यह मुंगेरवासियो, बिहार वासियों और पुरे देश वासियों के लिए प्रेरणा की बात है कि एक छोटे से गांव के युवा ने इस ऐतिहासिक दिन पर अपनी परफॉर्मेंस का बेमिसाल प्रदर्शन किया और 26 कलाकारों को यहां अपनी कला प्रस्तुत करने का मौका दिलाया। राजन एक किसान पुत्र हैं, मगर उनके चर्चे संपूर्ण दुनिया में है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *