Advertisement

हेमंत एकबार फिर बनेंगे सीएम, चंपाई ने दिया स्तीफा

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल से बाहर निकलने के बाद एक बार फिर से उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की कवायद तेज हैं। इसी क्रम में 3 जुलाई की संध्या लगभग 7:20 बजे सीएम चंपाई सोरेन ने झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

राज्यपाल को स्तीफा सौंपने के अवसर ल सीएम चंपाई के साथ पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव, भाकपा माले विधायक विनोद सिंह आदि उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार सीएम चंपाई के इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। ज्ञात हो कि, चंपाई सोरेन केवल 152 दिन झारखंड के सीएम रहे। बीते 2 फरवरी को वे हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद झारखंड के सीएम बने थे।

राज्यपाल को स्तीफा सौंपने के बाद सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि गठबंधन का जो फैसला था उसी के अनुसार उन्होंने काम किया है। जबकि हेमंत सोरेन ने कहा कि चंपाई सोरेन ने अपनी बात कह दी है। यह पुरी तरह गठबंधन का फैसला है।

बताया जाता है कि इस दौरान हेमंत ने महागठबंधन विधायक दल के विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। अब राज्यपाल कभी भी हेमंत सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार झारखंड के बदले सियासी परिदृश्य से पूर्व रांची स्थित सीएम हाउस में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया। साथ हीं सभी विधायकों को सीएम हाउस में ही रहने को कहा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *