Advertisement

जेएलकेएम के प्रताप से बना है हेमंत सोरेन की सरकार-अमरेश कुमार महतो

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आज राज्य में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता डुमरी विधायक जयराम महतो का विरोध कर रहे है। ऐसे कार्यकर्ताओं को मालूम नहीं है कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बना है तो जयराम महतो के प्रताप से बना है।

उक्त बातें झारखंड लोकतान्त्रिक क्रन्तिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के बोकारो जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो उर्फ अमरलाल ने 10 अप्रैल को कही। महतो ने कहा कि जो अच्छा काम करते हैं उनका विरोध होना स्वाभाविक है। लेकिन विरोध जितना भी होगा उतना जेएलकेएम मजबूत होगा।

महतो ने कहा कि अगर हमारी पार्टी विरोध करना शुरू कर देगी, जो अवैध कमाई कांग्रेस और झामुमो का हो रहा है। वह कमाई अपने आप अब बंद हो जाएगा। उन्होंने चुनौती भरे शब्दों में कहा कि प्रदेश की जनता आने वाले समय में झारखंड के हित में सोच रखने वालावाला जन नेता होगा। उसके साथ यहां के रहिवासी होंगे। महतो ने कहा कि विधायक जयराम महतो पूरे राज्य के नेता है। उनका सोच झारखंडियो के प्रति हमेशा रहा है और रहेगा। इसलिए किसी के विरोध से जेएलकेएम अब मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *