Advertisement

पीएम मुफ्त अनाज दे रहे, हेमंत सरकार मुंह से निवाला छीन रही है-आदित्य साहू

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। यह बहुत हर्ष की बात है कि विधानसभा चुनाव के बाद देश के गृहमंत्री अमित शाह का दौरा 7 जनवरी को झारखंड के चाईबासा में हो रहा है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो झारखंड राज्य का विकास कर सकती है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य को लूट रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों को भूख से बचाने के लिए मुफ्त अनाज दे रहे हैं,वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गरीबों के मुंह से निवाला छीन रहे हैं।

उक्त बातें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारी को लेकर 3 जनवरी को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा दौरे पर आए राज्यसभा सांसद सह झारखंड प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के आत्मसम्मान को देखते हुए गांव गांव में शौचालय का निर्माण करवाया।

महिलाओं को एलपीजी गैस मुहैया करवाया। गरीब किसानों के खाते में 2 हजार रुपए डलवाया। कोरोना काल में नि:शुल्क वैक्सीन दी गई। साथ ही भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में भी भारत से वैक्सीन भिजवाया गया। कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री मोदी ने 80 करोड़ गरीबों के बीच मुफ्त राशन वितरण कराया।

झारखंड में जेएमएम की सरकार गरीब आदिवासियों की जमीन लूटने का कार्य किया है। वही देश के प्रधानमंत्री ने गरीब लोगों को बीमारी से बचाने के लिए आयुष्मान कार्ड जारी कर 5 लाख रुपए तक का इलाज का लाभ दिया है।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक ने कहा कि वर्तमान में झारखंड सरकार लोगों को निकम्मा बना रही है। बंद माइंस एवं क्षेत्र की आर्थिक विपन्नता इस बात का संकेत है कि दिनों दिन क्षेत्र में आर्थिक तंगी एवं गरीबी बढ़ती जा रही है।

कार्यक्रम के उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के फोटो पर नमन कर पुष्प अर्पित किया गया। इस दौरान साहू ने क्षेत्र के रहिवासियों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में गृह मंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारी को लेकर चाईबासा पहुंचे।

कार्यक्रम से पूर्व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सांसद एवं उपस्थित अतिथियों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इससे पूर्व राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री साहू ने जगन्नाथपुर, जयंतगढ़, नोवामुंडी, बड़ाजामदा का दौरा किया। इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए किरीबुरू के लिए रवाना हो गए।

इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, विधानसभा प्रभारी बबलू शर्मा, सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास, मंगल गिलुवा, बबलू शर्मा, जीतू गुप्ता, विपिन पूर्ति, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक, आर के प्रधान, अनिता दास, संगीता नायक, किशोर प्रसाद, जय किशन गुप्ता, मनोज सिंह, बंटी सरदार, सपना यादव सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *