Advertisement

तानाशाही पर उतरी हेमन्त सरकार-गिरजा‌ देवी

भाजपा नेताओं ने फूंका सीएम का पुतला

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार के अमानवीय जुल्म और राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, कोयले और बालू की कालाबाजारी‌, असफल प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ भाजपा द्वारा आहूत सचिवालय घेराव में बर्बरता और द्वेषपूर्ण कार्यवाई के विरोध मे काला दिवस तथा हेमन्त सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम बेरमो प्रखंड भाजपा अध्यक्ष संजय प्रसाद के नेतृत्व मे बोकारो थर्मल में किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम में बोकारो भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा गिरजा देवी‌ ने‌ कहा कि इस आंदोलन से हेमंत सोरेन की सरकार घबरा गयी है। शांतिपूर्ण आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज किया गया। आंसू गैस के गोले छोड़े गए। पानी बरसाया गया।

महिला नेत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि, असल बात तो यह है कि हेमंत सोरेन सरकार की इस आंदोलन से नींव हिल गयी है। आज भाजपा के कार्यकर्ताओं पर जो अत्याचार हुए हैं, वो सरकार के इशारे पर किया गया है। भाजपा इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि इस घटना के विरोध में 13 अप्रैल को प्रदेश भाजपा काला दिवस मनाएगी।

इस अवसर पर विनय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, श्रवण सिंह, विश्वनाथ यादव, चन्द्रप्रकाश सिंह, मनोज तिवारी, प्रदीप साव, प्रखंड प्रभारी सूरज लाल नायक, शिव कुमार राम, सीमा देवी, सूजन कुरमाली, चन्द्रशेखर मुखर्जी, विकास राम, राजेन्द्र हांड़ी, गोपी दिलीप, सीता देवी, चिन्ता साहू, छोटन यादव,‌ प्राण गोपाल सेन, उमेश प्रसाद आदि कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *