Advertisement

महनार विधानसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी का धुंआधार प्रचार

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में महनार विधानसभा से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी उमेश सिंह कुशवाहा ने 28 अक्टूबर को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत कई ग्रामीण हलकों में धुंआधार प्रचार अभियान चलाया। इस क्रम में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के खोपी पंचायत, बेदौलिया पंचायत, रसलपुर पुरुषोत्तम पंचायत सहित कई इलाकों का दौरा किया।

जदयू उम्मीदवार ने इस दौरान गांव-गांव जाकर आम जनों से मुलाकात की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई। मौके पर कुशवाहा ने बताया कि महनार विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए 2560 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत कराई गई हैं। इनमें सड़कों के निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपये, वाया नदी पर पांच नए पुल और नगर परिषद क्षेत्र में करोड़ों की योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि महनार मेरे रोम-रोम में बसा है। मैं आज जो भी हूं, वह महनार की ही देन है। जनता का आशीर्वाद और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास यात्रा का जिक्र करते हुए कुशवाहा ने कहा कि 125 करोड़ रुपये की नई योजनाओं की सौगात दी गई है, जबकि 400 करोड़ से अधिक की स्वीकृतियां पहले ही मिल चुकी हैं। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण के तहत राज्य सरकार महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है।

साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को भी दोगुना किया गया है। कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश जो कहते हैं, उससे अधिक करते हैं। वे सबके विकास और उत्थान के लिए समर्पित हैं। साथ हीं बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *