Advertisement

भामसं कथारा क्षेत्र में भारी टूट, पूर्व जेसीसी सदस्य व् पूर्व क्षेत्रीय सचिव ने दिया स्तीफा

क्षेत्र के लगभग 140 सदस्यों ने भामसं की सदस्यता से दिया इस्तीफा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। यूनियन के कई बड़े पदधारियों की उपेक्षापूर्ण बर्ताव से नाराजगी के कारण बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र में सक्रिय भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ में भारी टूट देखा जा रहा है। यूनियन के पूर्व जेसीसी सदस्य तथा पूर्व कथारा क्षेत्रीय सचिव ने सदस्यता से स्तीफा दे दिया हैं। वहीं क्षेत्र के लगभग 140 सदस्यों ने भी यूनियन छोड़ने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार कथारा क्षेत्र में यूनियन के अनेको कार्यकर्ता तथा संघ के वरीय पदाधिकारियो ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इसमें पूर्व जेसीसी सदस्य, पूर्व सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य एवं पूर्व कल्याण सदस्य सीसीएल आर. इग्नेश, संगठन के पूर्व क्षेत्रीय सचिव राज कुमार मंडल ने अपना स्तीफा सीसीएल सीकेएस के महामंत्री को भेज दिया है।

यूनियन के पूर्व क्षेत्रीय सह सचिव देवनारायण यादव के भी स्तीफा दिए जाने की बात कही जा रही है। इसके साथ हीं पूरे कथारा क्षेत्र के कई परियोजना के भी कई यूनियन पदाधिकारी और कार्यकर्ता लिखित त्यागपत्र दे दिया। साथ हीं अपना-अपना सदस्यता वापस हेतु प्रबंधन को पत्र लिखा है।

ज्ञात हो कि, पिछले दिनों संघ के केंद्रीय कार्य समिति का चुनाव था, जिसमें क्षेत्र के एक विवादास्पद पदधारी को पदाधिकारी बनाने का यहां के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया था। विरोध के बावजूद केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उसी व्यक्ति को संघ का केंद्रीय पदाधिकारी बना दिया गया, जिसके कारण बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपना अपना इस्तीफा प्रबंधन और संघ के पदाधिकारी को दे दिया है।

सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ से इस्तीफा देनेवालो के अनुसार मजदूर हित में जल्द ही किसी श्रमिक संघ में शामिल होने का निर्णय लिया जाएगा। इतने बड़े पैमाने पर इस्तीफा देने से संघ को क्षेत्र में सदस्यता में भारी कमी आने का कयास लगाया जा रहा है। ऐसे में यूनियन हित में भामसं के केंद्रीय नेतृत्व को इस मामले में गंभीरता दिखाने की जरूरत है, अन्यथा भविष्य में इस क्षेत्र में यूनियन का सुपरा साफ होने का अंदेशा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *