Advertisement

सेवानिवृति पर महिला सफाई कर्मी को दी गई भावभीनी विदाई

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह अस्पताल में कार्यरत महिला सफाई कर्मचारी मरियम को उनके सेवानिवृत्ति पर 30 नवंबर को भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर चिकित्सा प्रभारी सहित तमाम अस्पताल कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे।

महिला सफाई कर्मी मरियम को एक सादे समारोह में जारंगडीह अस्पताल परिसर में चिकित्सा प्रभारी डॉ साकेत सौरभ ने शॉल ओढ़ाकर तथा अस्पताल के वरीय लिपिक सहोदरा कुमारी ने माला पहनाकर सम्मानित किया, तथा उन्हें भावभीनी विदाई दी।

मौके पर उक्त अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ साकेत सौरभ के अलावा वरीय लिपिक सहोदरा कुमारी, लिपिक गणेश सिंह, शीतल कुमारी, काजल कुमारी, मेट्रन (नर्स) मंजू कुमारी, वार्ड बॉय अमरनाथ, महिला कामगार कलावती देवी, पुरुष कामगार काली हारी, लटन हारी के अलावा मरियम के परिजन संजय मुखी, शैलेंद्र मुखी, निरूपा देवी, ईशा कुमारी, छाया कुमारी, अंजना कुमारी आदि उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि, मरियम ने वर्ष 1990 में अपनी माता की मृत्यु के पश्चात उनके स्थान पर सीसीएल में नियोजन प्राप्त किया था। सर्वप्रथम उन्होंने जारंगडीह भूमिगत खदान बत्ती घर में योगदान दिया था।

पढ़ी लिखी नहीं होने के बावजूद व्यवहार कुशलता के कारण उन्हें जारंगडीह अस्पताल में सफाई कर्मचारी पद के लिए चयनित किया गया। जहां से उन्होंने 32 वर्षो तक कार्य करने के उपरांत 30 नवंबर को सेवानिवृत्ति ली है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *