Advertisement

पंचायत सभागार में मनरेगा योजनाओं के अंकेक्षण रिपोर्ट पर सुनवाई

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सभागार में मनरेगा योजना के तहत किए गये कार्यों का अंकेक्षण (ऑडिट) प्रखंड टीम द्वारा बीते 10 से 13 फरवरी तक किया गया।

जानकारी के अनुसार ऑडिट टीम द्वारा तैयार किए गये जांच प्रतिवेदनों को बीते 14 फरवरी को पंचायत सचिवालय में ग्राम सभा आयोजित कर उपस्थित प्रतिनिधियों के समक्ष जानकारी दी गयी। दूसरे दिन 15 फरवरी को अपराह्न आयोजित सभा में जांच-प्रतिवेदनों को लेकर मंचासिन चार जजों द्वारा मामले की सुनवाई की गयी।

बताया जाता है कि इसमें आम बागवानी, कूप-निर्माण सहित लगभग 13 मामले शामिल थे। यूं तो प्रायः सभी मामलों में कुछ न कुछ खामियां अवश्य रही है, जिसमे लिखित रूप से जुर्माना सहित आगामी 15 दिनों तक सभी त्रुटियों को दूर करने की चेतावनी दी गई है। जज बतौर प्रखंड कार्यालय के कंप्यूटर सहायक गोपाल टुडू, निताई रजवार, अलेनबी अंसारी तथा महिला समूह की कुंती देवी शामिल थे।

इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधियों में उक्त पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, प्रखंड सहायक बरूण ठाकुर, रोजगार सेवक वीरेंद्र महतो, उप मुखिया रियाज अहमद,अंकेक्षक मुराद खान, श्रीकांत प्रसाद, सूर्यदेव भुइयां, विभिन्न वार्ड सदस्य भोला राज, विवेक मिश्रा, शिव कुमार, अजीत रविदास, गौतम पाल, रोकी कमार सहित बिनोद नायक, ग्रुप की कई महिलाएं आदि उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *