अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने 18 जनवरी को जिला मुख्यालय छपरा स्थित समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 56 फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की गयी तथा तत्क्षण उक्त समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

बताया जाता है कि प्राप्त आवेदनो में भूमि एवं राजस्व से संबंधित 19 आवेदन, पंचायती राज से संबंधित 11 आवेदन, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 2 आवेदन, शिक्षा विभाग से संबंधित एक आवेदन, ग्रामीण विकास से संबंधित 2 आवेदन, आइसीडीएस से संबंधित एक आवेदन, बैंकिंग से संबंधित एक आवेदन, आपदा से संबंधित एक आवेदन तथा अन्य विभागों से संबंधित अन्य आवेदन दिये गए थे।
जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को इन आवेदनों के निष्पादन के लिए त्वरित कार्रवाई का सख्त निर्देश दिया गया।
![]()













Leave a Reply