पियूष पांडेय/बड़बील (उड़ीसा)। केंदुझर जिला के हद में बरबिल- जोड़ा प्रखंड के भद्राशाही चौक के निकट सर्विस रोड के किनारे इनदिनों कुड़े का अम्बार लगा है। जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
ज्ञात हो कि, जोड़ा से बरबिल को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क है। इस चौक से हमेशा खनन कम्पनियों के बड़े बड़े अधिकारियों और सरकारी अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है।
सबसे बड़ी बात यह कि, इसी कचरे के अम्बार से कुछ ही दूरी पर ओड़िशा की शान पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बीजू पटनायक की प्रतीमा है। फिर भी प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है। कहा गया स्वच्छ भारत अभियान? प्रशासन गहरी निंद्रा में सोई है और राहगीर परेशानी झेलने को विवश है।
![]()













Leave a Reply