सोनपुर में खेलो इंडिया योजना-फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का आयोजन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन की अध्यक्षता में 7 सितंबर को सारण जिला के हद में मंडल खेलकूद संघ सोनपुर द्वारा खेलो इंडिया योजना-फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन सहित अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस), खेल अधिकारी सह सीनियर डिओएम, सीनियर डीपीओ, सीनियर डिओपी, सीनियर डीईई/टीआरडी, सीनियर डीएमएम, सहायक खेल अधिकारी सह डीएमई/टीएस-II, एपीओ-III समेत मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सदस्य एवं स्काउट्स एंड गाइड्स के बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों एवं समाज में स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।
मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ शरीर और सक्रिय जीवनशैली ही सफलता की कुंजी है। कहा कि परिवार का प्रत्येक सदस्य फिट और जागरूक रहेगा, तभी हमारा संगठन भी सशक्त व उत्पादक बन पाएगा। खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास लाने का सशक्त साधन है। कहा कि यह आयोजन मंडल स्तर पर स्वास्थ्य, फिटनेस एवं जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ है।
![]()













Leave a Reply