रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर पंचायत अंतर्गत चंडीपुर गांव में नव निर्मित हेल्थ सब सेंटर अस्पताल बीते चार-पांच महीनों से बनकर तैयार होने के बावजूद अब तक चालू नहीं हो सका है।
अस्पताल भवन तैयार होने के बाद भी ताला लटका रहना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
क्षेत्र के ग्रामीण रहिवासियों का कहना है कि इस हेल्थ सब सेंटर के शुरू होने से चंडीपुर सहित आसपास के गांवों के रहिवासियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिलनी थीं, लेकिन आज तक यहां न तो डॉक्टर की तैनाती हुई है और न ही स्वास्थ्य कर्मियों की।
मजबूरी में ग्रामीणों को इलाज के लिए कसमार या पेटरवार जैसे दूरस्थ अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। स्थानीय रहिवासियों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि अस्पताल बन जाने के बाद भी कब तक यह बंद रहेगा। इसकी कोई स्पष्ट जानकारी प्रशासन द्वारा नहीं दी जा रही है।
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन से अविलंब हेल्थ सब सेंटर को चालू करने, डॉक्टर व् आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति करने की मांग की है। अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर समस्या पर कब संज्ञान लेता है और चंडीपुर गांव के रहिवासियों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो पाती है।
![]()













Leave a Reply