प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में 26 अगस्त को छात्रों को स्वस्थ संबंधी जानकारियां दी गई।
जानकारी के अनुसार सरोज देवी फाउंडेशन की ओर से कक्षा षष्ठम से दशम तक के बहनों को स्वस्थ संबंधी जानकारियां दी गई। इस अवसर पर यहां उपस्थित अतिथियों यथा आशा दीदी और सरिता दीदी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सविता दीदी ने अतिथियों का परिचय देते हुए उनका स्वागत की।

सरोज देवी फाउंडेशन की ओर से बोकारो के सेक्टर 8 से आशा कुमारी और फुसरो से सरिता देवी आई थी। उन्होंने बालिकाओं से संबंधित समस्याओं की विभिन्न जानकारिया दी। अंत में भगवंती दीदी ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बताया कि स्वस्थ भारत निर्माण हेतु इसकी जानकारी अति आवश्यक है।
![]()













Leave a Reply