Advertisement

स्वास्थ्य शिविर में मध्य विद्यालय के 90 छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जाँच

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय मे प्रखंड समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्देश पर स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

टीम मे अंगवाली मे संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचडब्लूसी) प्रभारी सीएचओ अजीबून निशा, एएनएम प्रतिभा कुमारी ने स्वास्थ्य कर्मी गौरव कपरदार ने वर्ग छह, सात व आठ के 90 छात्र-छात्राएं, सात शिक्षक, एमडीएम सदस्या चार की स्वास्थ्य जाँच के दौरान बीपी, सुगर, एचबी आदि की जाँच की गई।सभी छात्र,छात्राओं की जाँच पंक्तिबद्ध तरीके से क्रमवार किया गया।

सभी को बीपी, सुगर की दवा के साथ वायरस घोल, आयरन की टिकिआ आदि वितरित किये गये। मौके पर मुखिया धर्मेन्द्र कपरदार, एचएम एलडी मुंडा, शिक्षक शैलेश कुमार खन्ना, शिवचरण कपरदार, यमुना प्रसाद, तारकेश्वर कपरदार, दीपक कपरदार, गोपाल पाल आदि मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *