स्वतंत्रता दिवस उत्सव के तहत गहन सफाई एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस उत्सव के उपलक्ष्य में रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार बीते एक से 15 अगस्त तक चल रहे विशेष कार्यक्रमों के अंतर्गत 11 अगस्त को पूर्व मध्य रेल के हद मे सोनपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों एवं कॉलोनियों में गहन सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशन एवं कॉलोनियों में अबतक कुल 277 सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है।
ज्ञात हो कि, रेलवे की इस पहल का उद्देश्य रेल यात्रियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करना तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, जिससे स्वच्छ भारत मिशन को सशक्त बनाया जा सके।

इसी क्रम में 11 अगस्त को सोनपुर रेल मंडल के मुजफ्फरपुर, मानसी एवं नवगछिया रेलवे स्टेशनों एवं कॉलोनियों में सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। अब तक रेल मंडल के विभिन्न स्टेशन एवं कॉलोनियों में कुल 277 सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच में शामिल मेडिकल टीम द्वारा सभी रेल कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से अपील की गयी कि वे स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करें और रेलवे परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सक्रिय योगदान दें।
![]()













Leave a Reply