Advertisement

अधिवक्ता संघ भवन में लगा स्वास्थ जाँच शिविर

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित अधिवक्ता भवन मे संघ के देख रेख में 10 मई को स्वास्थ जाँच शिविर लगाया गया। शिविर में दर्जनों रहिवासियों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया।

जानकारी के अनुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर बालूडीह छपरगढा द्वारा उक्त स्वास्थ जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 72 अधिवक्ताओं ने अपने स्वास्थ का जाँच करवाकर लाभ उठाया।

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ तेनुघाट के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा और महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि अधिवक्ताओं के कार्य कलाप और कार्य की जिम्मेदारी को लेकर मानसिक तनाव को देखते हुए इस प्रकार के शिविर का आयोजन समय समय पर आयोजित किया जाता रहा है।

मौके पर उपस्थित केंद्र प्रभारी नीलिमा रानी राय ने बताया कि यहां कुल 72 रहिवासियों का स्वास्थ्य जाँच किया गया, जिसमें 41 रहिवासी में ब्लड प्रेशर देखा गया, वहीं 33 रहिवासी ब्लड सुगर के शिकार थे। जांच में सभी का हीमोग्लोबिन सामान्य पाया गया। उक्त स्वास्थ्य जाँच को सफल बनाने में स्वास्थ कर्मी अश्वनी कुमार और सहायिका वीणा देवी का सराहनीय सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *