Advertisement

डीवीसी सीएसआर द्वारा मध्य विद्यालय लहिया में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड उपरघाट के लहिया गांव स्थित राजकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 16 मार्च को स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासियों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया।

डीवीसी सीएसआर एवं बोकारो थर्मल अस्पताल की ओर से आयोजित शिविर में विद्यालय के छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ साथ बेहतर स्वास्थ्य से सम्बन्धित जानकारी दिया गया। शिविर में विद्यालय में 110 छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया गया तथा उनके बीच विटामिन के निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। इसके अलावे 45 छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया।

जानकारी देते हुए डीवीसी बोकारो थर्मल के सीएसआर प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि आयोजित शिविर में बोकारो थर्मल अस्पताल के चिकित्सक डॉ रितंकर चक्रवर्ती एवं डॉ संगीता रानी द्वारा स्वास्थ्य जांच किया गया। इस अवसर पर बीटीपीएस हॉस्पिटल के तरफ से मो. कलीम अंसारी, गौतम मण्डल, सीएसआर की ओर से भैरव महतो, जीवाधन महतो सहित स्कूल के शिक्षक, शिक्षिका मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *